रामपुर

Rampur News: रामपुर पब्लिक स्कूल का डिंपल यादव ने किया था उद्घाटन

Connect News 24

रामपुर। आजम को तोपखाना रोड स्थित मुर्तजा स्कूल की जमीन जौहर विश्वविद्यालय के लिए मिली थी, लेकिन उन्होंने इसकी बिल्डिंग में अपना कार्यालय शुरू कर दिया था। यहां पर सपा का झंडा लगा दिया गया। हालांकि, बाद में जब उन्होंने रामपुर पब्लिक स्कूल का गर्ल्स विंग खोला तो खाली पड़ी जमीन में नया कार्यालय बनवा लिया। रामपुर पब्लिक स्कूल का उद्घाटन सांसद डिंपल यादव ने किया था। अब इस स्कूल की जमीन सरकार ने वापस ले ली। लगभग 45 साल से राजनीति में सक्रिय आजम खां शुरू में बंगला आजाद खां और कटरा जलालुद्दीन में अपना कार्यालय चलाते थे। आजम खां को जब मुलायम सिंह यादव का साथ मिला तो उनका राजनीतिक रसूख बढ़ने लगा। इसी दौरान आजम खां ने रामपुर में यूनिवर्सिटी बनाने का सपना देखा और उसको पूरा करने की कोशिश में लग गए। जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन तलाशने के लिए सबसे पहले उन्होंने तोपखाना रोड पर चलने वाले मुर्तजा स्कूल पर हाथ रखा। प्रदेश कैबिनेट ने उनको स्कूल की जमीन बिल्डिंग सहित 30 साल के लिए लीज पर दे दी। जिसकी यह शर्त थी कि लीज की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

जमीन मिलने के बाद यहां यूनिवर्सिटी तो बनी नहीं, आजम खां ने यहां पर पार्टी कार्यालय शुरू कर दिया। यहां पार्टी की मीटिंग होने लगी और दिन भर आजम का समर्थकों जमावड़ा लगा रहता था। इसके बाद आजम खां ने यहां पर रामपुर पब्लिक स्कूल का गर्ल्स विंग खोल दिया। साथ में जो जमीन खाली पड़ी थी वहां पर उन्होंने बहुमंजिला सपा कार्यालय बनवा दिया। इस कार्यालय का नाम दारूल अवाम रखा। यहां कई बड़े हॉल और कमरे हैं जहां आजम खां बैठक किया करते थे।

जब सपा से निकाले गए थे तो हटा दिया था झंडा

मई 2009 में आजम खां को जब सपा से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, उन्होंने इस अपने कार्यालय का झंडा हटवा दिया था। उस समय वो कहते थे कि यह कार्यालय सपा का नहीं है बल्कि मेरा है। उनका कहना सच भी था कि क्योंकि कार्यालय की जमीन सपा के नाम पर नहीं है। इसकी लीज जौहर ट्रस्ट के नाम पर थी, जिसके आजीवन अध्यक्ष आजम खां हैं। हालांकि, सितंबर 2010 में आजम वापस सपा में शामिल हो गए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button