रामपुर

Rampur News: चुनाव में गईं बसें, दिल्ली जाने वाले यात्री हुए परेशान

Connect News 24

रामपुर। जनपद में पहले चरण में चार मई को स्थानीय निकाय चुनाव का मतदान होगा। इसमें पुलिस फोर्स और सुरक्षा बल के जवानों को लाने व ले जाने के लिए स्थानीय डिपो की 30 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। इस कारण डिपो में बसों की कमी हो गई है।

स्थानीय डिपो के पास परिवहन निगम की कुल 60 बसें हैं, जिनमें 30 बसें निकाय चुनाव में भेज दी गई हैं। ऐसे में अब निगम के पास महज 30 बसें रह गई हैं। इनमें से दो-चार बसें खराबी के कारण रोजाना वर्कशॉप में खड़ी रहती है। इस प्रकार जो बसें सड़क पर चल रही हैं वे यात्रियों की भीड़ के आगे कम हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली और हल्द्वानी रूट पर जाने के लिए परेशान हुए। इसके साथ ही लोकल रूट में शाहबाद, बरेली, मुरादाबाद जाने के लिए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। समय पर बसें न मिलने पर यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि चुनाव में पुलिस फोर्स जाने के लिए बसें उपलब्ध कराई गईं हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button