रामपुर

Rampur News: .किशोरी से की छेड़खानी तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Connect News 24

सैफनी। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामला दो समुदाय के चलते पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।पीड़िता के तहरीर देते हुए आरोप लगाया उसकी नाबालिग बेटी 15 जून को समय करीब आठ बजे हमारे खेतो पर काम करने वाले मजदूरों को चाय देकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन रास्ते में मिल गए। आरोप है कि जिन्होने मेरी बेटी को देखते ही उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर तीनों उसकी कोलिया भरकर एक गन्ने के खेत मे ले गये। जहां आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। तभी हमारे ही गाव का रहने वाला एक युवक जो कि खेतो की ओर साइकिल से जा रहा था। जिसके आने की आवाज सुनकर आरोपी किशोरी व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया कि धमकी के डर से किशोरी ने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी। जहां, रविवार सुबह किशोरी ने आपबीती अपने परिजनों को बता दी। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी पीड़ित पिता के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दो समुदाय के मामला होने के चलते गंभीरता से लेते हुए। तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button