पीलीभीत

Pilibhit News: डीएम के सामने जनप्रतिनिधियों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 27 Jun 2023 12:21 AM IST

People's representatives put the problems of the area in front of the DM

जनप्रतिनिधि के साथ बैठक करते डीएम और सीडीओ। संवाद

पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं और जनता की दिक्कतों के बारे मेेंं बताया। नगर की साफ-सफाई पर ध्यान देने को भी कहा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नौगवां चौराहे से कचहरी तक सड़क किनारे पटरी का निर्माण कराया जाए। इससे जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। सरकारी भवनों के आसपास और हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटवाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में इसके अलावा ओवर ब्रिज के कार्यों में तेजी लाने, चकबंदी के कार्यों को तेजी से कराने की बात कही गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों के साथ-साथ पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्यदायी संस्था ने सड़कों को खोदकर खराब कर दिया है। इन्हें सही नहीं कराया गया है।

बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के अलावा विधायकों के प्रतिनिधि शामिल रहे। अधिकारियों की तरफ से डीएम के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिला अधिकारी राम सिंह गौतम मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button