Rampur News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटा, मुकदमा दर्ज
रामपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मंसूरपुर निवासी तबस्सुम का निकाह लालपुर निवासी इशाक शाह के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीडन करने लगे थे। आरोप है कि ससुराल वाले दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे भूखा प्यासा रखा जाता था। इस दौरान वह तीन बच्चों की मां बन गई। आरोप है कि उसका पति चंडीगढ़ नौकरी करने गया था, लेकिन वहां उसने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर पति उसे मायके छोड़कर चला गया। कुछ दिन बाद इशाक अपनी दूसरी पत्नी के साथ उसके मायके पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पति ने उसे धोखे से गोली खिला दी, जिस कारण उसका दो माह का गर्भपात हो गया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने सिविल लाइन पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सिविल लाइन पुलिस ने इशाक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।