रामपुर

Rampur News: बीईओ की गाड़ी का 25 हजार रुपये का काटा चालान

Connect News 24

रामपुर। मंडलायुक्त के निर्देश पर स्कूलों का निरीक्षण करने जा रहे सैदनगर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की गाड़ी एआरटीओ ने रोक ली। परमिट न होने पर उन पर 25 हजार 900 रुपये का चालान ठोक दिया। इसके साथ ही उनको ठेके की गाड़ी को व्यवसायिक इस्तेमाल न करने की हिदायत भी दी। वहीं खंड शिक्षाधिकारी ने भी एआरटीओ पर आरोप लगाए कि उनकी खुद की गाड़ी भी बिना परमिट की थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सैदनगर के बीईओ मदनलाल बेसिक शिक्षा विभाग में ठेके पर लगी गाड़ी से स्कूलों का निरीक्षण करने जा रहे थे। इस दौरान पनवड़िया की ओर फ्लाईओवर पर चेकिंग कर रही परिवहन विभाग की टीम ने उनकी गाड़ी रोक ली। गाड़ी रोकने पर नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद एआरटीओ ने बीईओ को गाड़ी का व्यवसायिक इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। साथ ही उनका 25,900 रुपये का चालान काट दिया। इसके बाद जब बीईओ से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि एआरटीओ की खुद की गाड़ी बिना परमिट की थी। आरोप लगाया कि उन्होंने खुद नियमों की अवहेलना की है। उनका कहना है कि वह गाड़ी भी सफेद नंबर प्लेट की थी और टैक्सी परमिट में नहीं थी और उस पर पुलिस भी लिखा था। बीईओ ने एआरटीओ से इस बात का विरोध किया। बीईओ ने चालान की रसीद और खुद खींचा हुआ एआरटीओ की गाड़ी का फोटो भी साझा किया।

– किसी भी व्यवसायिक गाड़ी के नंबर पर टी यानी टैक्सी नंबर परमिट जरूरी लिखा होता है और पीली प्लेट लगी होती है। मेरी गाड़ी पर लिखा हुआ था। खंड शिक्षाधिकारी का आरोप बेबुनियाद है। -रंजीत सिंह, एआरटीओ, रामपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button