रामपुर

Rampur News: बिना भेदभाव पात्रों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Connect News 24

रामपुर। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं 2024 में फिर सरकार बनाने के लिए जनसंपर्क कर सहयोग और समर्थन भी मांगा। इस दौरान व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर संपर्क भी किया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष के कार्यकाल में देश में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। सड़कों का चौतरफा विकास अनेकों एक्सप्रेस-वे, हाईवे, विभिन्न शहरों में मेट्रो रेल एवं हवाई अड्डे का निर्माण कर आवागमन के साधनों को विकसित किया गया है। कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नीति के तहत आयात पर निर्भरता समाप्त करते हुए उद्यमियों को नए उद्योग लगाने के लिए अनेकों प्रकार की सहायता, सुविधा प्रदान की गई है।

सांसद ने कहा कि रक्षा के साथ बहुत से क्षेत्रों में भारत आयात समाप्त ही नहीं कर रहा, बल्कि भारत निर्मित सामानों का निर्यात भी कर रहा है। माफियाराज, गुंडाराज, अपहरण उद्योग पर पूर्णतया अंकुश लगाने का कार्य किया। भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग के लाभार्थियों को बिना भेदभाव के लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने संपर्क में सभी लोगों से आह्वान किया कि वह राष्ट्रीय हित में एवं देश का सम्मान विश्व में बढ़ाने के लिए 2024 में फिर से मोदी सरकार को स्थापित करने में अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें।

इससे पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कार्यक्रम संयोजक राजीव मांगलिक के साथ मेंथा उद्यमी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, कपिल आर्य, व्यापारी नेता मुनीष गुप्ता, मेंथा उद्यमी एसके गुप्ता, सुभाष चंद्रा, मेंथा उद्यमी, सीए राजकुमार अग्रवाल, वीरेश सिंघल, अजय अग्रवाल, व्यापारी नेता पियूष जिंदल, डॉ. अजय सिंघल आर्थो के निवास पर एवं स्टेशन रोड पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर संपर्क किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button