रामपुर

Rampur News: जगह-जगह फाल्ट से अंधेरे में डूबा शहर

Connect News 24

रामपुर। शहर में बारिश के चलते जगह-जगह फाल्ट होने, खंभे गिरने के चलते रविवार सुबह नौ बजे बिजली गुल हो गई। आधे से अधिक बिजली के पोल भी पानी में डूब गए। इसके चलते देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। पूरा शहर अंधेरे में डूबा नजर आया। कई जगह पर पानी भरता देख बिजली विभाग ने शट डाउन भी कर रखा था।

बिजली विभाग की व्यवस्था बारिश की वजह से एक बार फिर चरमरा गई। बारिश के चलते पूरा शहर जलमग्न हो गया। जिस वजह से शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, घेर मियां खां, सिविल लाइन, ज्वालानगर, नादर बाग, स्टार चौराहा, पनवड़िया समेत कई इलाकों में जगह-जगह फाल्ट हो गए। खंभों से तार टूट कर गिर पड़े। जिस वजह से सुबह से लेकर रात तक बिजली सप्लाई नहीं आ सकी। खास बात यह है कि कई जगह जलभराव के चलते बिजली के खंभे भी आधे से अधिक डूब गए थे, जिससे लोगों को करंट लगने का खतरा सताता रहा। मोहल्लों की गलियों में खासतौर पर नालियां चोक होने से खंभे आधे-आधे डूबे रहे। वहीं मोहल्लों में लटके तार भी नीचे गिर चुके हैं। इसके अलावा टेलीफोन लाइनों और डिश के तार भी सड़कों पर गिर गए। बिजली विभाग की टीम को बारिश हल्की होते ही भेज दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button