रामपुर

Rampur News: तालाब में डूबकर कक्षा छह के छात्र की मौत

Connect News 24

रामपुर। स्वार क्षेत्र के गांव मिलकदुंदी निवासी मन्नान (14) रविवार की दोपहर तालाब में नहाते समय डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वार के गांव मिलकदुंदी में पश्चिम दिशा में 100 मीटर की दूरी पर तालाब है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे लकड़ी कारोबारी तनवीर खां का 14 वर्षीय बेटा मन्नान अपने साथियों के साथ तालाब की ओर टहलने गया था। जहां पर मन्नान अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने लगा। नहाते समय मन्नान गहरे पानी में डूब गया। जिस पर उसके साथियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मन्नान का चचेरा भाई आमिर, गांव निवासी दासिम पठान, मुजफ्फर अली एडवोकेट और युसूफ तालाब में कूद गए। करीब एक घंटा बाद उन्होंने मन्नान को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

……..

पढ़ाई में होशियार था मन्नान

परिजनों ने बताया कि मन्नान चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह स्वार के एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी होशियार था। पिता तनवीर सिंह उसे बेहतर एजुकेशन देना चाहते थे, लेकिन उनका सपना अधूरा रहा गया।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार गांव पहुंचे

मिलकदुंदी में तालाब में किशोर के डूबने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार आकाश संत और नायब तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह यादव गांव पहुंचे। उन्होंने मुआवजे के संबंध में जानकारी दी लेकिन परिजन मन्नान का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button