रामपुर

Rampur News: खामियों वाले कॉलेज को नहीं बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र

Connect News 24

रामपुर। यूपी बोर्ड ने 2024 में बोर्ड परीक्षा कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले भर में माध्यमिक के 214 स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। जिन कॉलेजों में खामियां मिली हैं, उनमें सुधार के निर्देश हैं। अन्यथा ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित हैं। बोर्ड समय सारिणी के हिसाब से सभी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटा है। पिछले दिनों बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण संबंधी आदेश जारी हुए थे। जिनमें कहा गया था कि परीक्षा केंद्र बनाने से पूर्व प्रत्येक कॉलेज का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है। भौतिक सत्यापन में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर, कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओं को जांच व परखने के निर्देश मिले थे। जिन कॉलेजों में खामियां हैं उनमें सुधार कराकर इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी 214 कॉलेजों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया है। जिन कॉलेजों में अव्यवस्थाएं मिली हैं, उनको दूर कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि सभी कॉलेजों का विवरण बोर्ड के एप पर दर्ज होगा। किस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाना है, किसको नहीं, यह बोर्ड पर दर्ज की गई रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले भर में 100 से अधिक केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड मुख्यालय को भेजी गई थी। जिसके आधार पर जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button