रामपुर

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत

Connect News 24

रामपुर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वेदपाल चौहान (34) को मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बांगर गांव निवासी वेदपाल चौहान रामपुर में पुलिस लाइन में तैनात थे। उनकी ड्यूटी मंडी समिति पर थी। मंगलवार की रात 11 बजे वह ड्यूटी से पैदल ही पुलिस लाइन लौट रहे थे। पुलिस लाइन के पास ही अज्ञात वाहन ने वेदपाल को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।

सूचना मिलने पर अमरोहा से परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सिपाही वेदपाल के भाई सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर गंज थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गंज थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button