रामपुर
Rampur News: राम-रहीम पुल के नीचे मिला शव
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राम-रहीम पुल के नीचे बृहस्पतिवार शाम को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त पटवाई थाना क्षेत्र के गांव चिकटी रामपुर निवासी विजेंद्र(40) के रूप में हुई। विजेंद्र भीख मांगने का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। संवाद