Budaun News: पशुपति नाथ के दर्शन को रवाना हुआ जत्था

वजीरगंज में तीर्थयात्रा को रवाना होता श्रद्धालुओं का जत्था। संवाद
वजीरगंज। नगर से 68 तीर्थयात्रियों का एक जत्था काठमांडू के लिए रवाना हुआ। वहां वह प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, जानकी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। जत्थे में युवाओं के साथ बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। तीर्थयात्रियों के जत्थे को बदायूं तक छोड़ने के लिए राहुल वार्ष्णेय ने बस की व्यवस्था की। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों का फूलमाला पहचाई। तीर्थ यात्री बदायूं से रक्सौल तक की यात्रा ट्रेन से करेंगे। रक्सौल से बस द्वारा काठमांडू पहुंचेंगे। तीर्थयात्रियों को विदाई देने के लिए पवन वार्ष्णेय, ओमसरन वार्ष्णेय, प्रमोद वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संवाद