Budaun News: मेगा क्रेडिट कैंप में 432.13 करोड़ के ऋण स्वीकृत
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन हुआ। इस कैंप में 300 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 432.13 करोड़ के ऋण स्वीकृत हुए और इससे 16155 आवेदक लाभांवित हुए हैं।
डीएम मनोज कुमार ने सभी आवेदकों से कहा कि वह ऋण प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा करें और अपना रोजगार बढ़ाएं व रोजगार सृजन में सहायक बने। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों लाभार्थी योजनाएं संचालित की गई हैं। आवेदन योजनाओं का लाभ लें। सभी बैंक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग दें।
युवा अपना उद्यम लगाने में आगे आएं ताकि वह स्वरोजगार करके स्वावलंबी बन सकें। एलडीएम पीएनबी रिकेश रंजन ने बताया कि सभी बैंकों को मिलाकर पहली तिमाही में 300 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 432.13 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेगा क्रेडिट कैंप में 16155 आवेदक लाभांवित हुए हैं। इस दौरान कई बैंकों से आए बैंक प्रबंधक, आवेदक व अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष करें राजस्व वसूली
– कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनोज कुमार ने मासिक समीक्षा बैठक करते हुए विभाग वार राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। पावर कॉरपोरेशन को अभियान वसूली में सुधार ना होने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और बिजली कटौती को लेकर भी निर्देश दिए कि इसमें सुधार लाएं। राजस्व वसूली के बड़े बकायेदारों पर विशेष ध्यान देकर वसूली की जाए। नगर पालिका, नगर पंचायतों में अवैध वाहन पार्किंग एवं वसूली ना होने पाए।
ओ लेवल और तीन माह का सीसीसी कोर्स को करें आवेदन
बदायूं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राम जनम ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग एक वर्षीय ओ लेवल और तीन माह का सीसीसी कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं। वह कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स निशुल्क कराए जाएंगें।