Budaun News: बिना भेदभाव काम कर रही सरकार
बदायूं। महा जनसंपर्क अभियान के बिल्सी विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन ब्लॉक उझानी में हुआ। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार ने बिना भेदभाव, बिना जातिवाद और बिना क्षेत्रवाद के काम किया है। आज डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा पहुंच रहा है। पहले की सरकार में ऐसा नहीं होता था। आज के समय में बिचौलियों की दुकानें बंद हो गई हैं।
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा मोदी सरकार ने गरीबों को राशन, शौचालय, आवास, उज्जवला कनेक्शन, पांच लाख तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं देकर सम्मान बढ़ाया है। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, तब और अर्थव्यवस्था चरमरा रही थी। व्यापक भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद व असंख्यक घोटाले हो रहे थे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ग्रीशपाल सिसोदिया, चेयरमैन जगदीश लोनिया, राजेश्वर पटेल, मोरसिंह लोधी, धीरज पटेल आदि मौजूद रहे।