बदायूं

आईजीआरएस : पहला स्थान हासिल करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 17 Jun 2023 12:51 AM IST

बदायूं। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान हासिल करने वाले जिले के 10 थानों के पुलिसकर्मियों को आइजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हाल ही में जारी रैकिंग में जिले को आइजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में पांचवों स्थान और यहां के 10 थानों को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। शुक्रवार को आइजी डॉ. राकेश सिंह ने पहला स्थान हासिल करने वाले महिला थाना, बिल्सी, मूसाझाग, बिनावर, कादरचौक, सदर कोतवाली, इस्लामनगर, उसहैत, दातागंज, हजरतपुर थाने के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button