रामपुर

Rampur News: दंगल में दिल्ली के संजय ने एटा के रोहित को चटाई धूल

Connect News 24

शाहबाद (रामपुर)। रानी पद्मावती की याद में आयोजित तीन दिवसीय दंगल में पहले दिन कुश्ती हुई। इस कुश्ती में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाएं। दंगल में दिल्ली के संजय ने एटा के रोहित को पराजित किया। विजय घोषित हुए पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।

ढकिया मेले के पहले दिन दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने दांव-पेच से प्रतिद्वंदी पहलवानों को चित कर दिया। दंगल की पहली कुश्ती में मुख्यातिथि जगपाल सिंह ने हाथ मिलवाकर शुरू कराई। इस कुश्ती में दिल्ली के संजय और एटा के रोहित के बीच हुई। इस कुश्ती में संजय ने रोहित को पराजित किया। दंगल की अगली कुश्ती हाथरस के टिंकू और कासगंज के फैजान के बीच हुई। जिसमें टिंकू ने फैजान को चित कर दिया। दंगल में दांव पेंच दिखाने के लिए बिहार के पुष्पराज और सहारनपुर के कुलदीप आए। जिसमें पुष्पराज को हार का सामना करना पड़ा। अगली कुश्ती महेंद्र और आकाश के बीच हुई। जिसमें महेंद्र जीते। भूरा और रोहित के बीच हुई कुश्ती बराबरी से छूटी। रिजवान अली ने अमजद अली को चित कर दिया। शाहरुख ने वीरेश को चित कर दिया। महेंद्र और आकाश के बीच हुई कुश्ती में महेंद्र ने आकाश को चित कर दिया। मुन्ना में कुलदीप को चित किया। रिंकू ने नीरज को चित कर दिया गोविंद ने राहुल को, मोनू ने मनोज को, सतीश ने आदेश को, नन्हे ने अमर सिंह को, विकास ने अंकुर को कुश्ती में दांव पेंच से चित कर दिया। इस मौके पर ध्वजा मेला अध्यक्ष राजपाल सिंह, ज़िला पंचायत सदस्य डॉ. मनोज कुमार, केपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन केपी सिंह, धर्मपाल सिंह, पिंटू सिंह, भीम सिंह, विक्की आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button