रामपुर

Rampur News: श्रम विभाग के खिलाफ धरने पर बैठा ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

Connect News 24

रामपुर। कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन की मांग को लेकर गद्दीनगली निवासी जमील अहमद तहसील में धरने पर बैठ गया। वह मृत भाई की हादसे में मौत के बाद परिवार के सदस्य को श्रम विभाग से पेंशन की मांग कर रहा है।स्वार के हुसैनगंज गद्दीनगली गांव के श्रमिक की दुर्घटना में मौत के बाद उसका परिवार पेंशन के लिए श्रम विभाग के चक्कर काट रहा है। जमील अहमद ने बताया कि उसके भाई जरीफ अहमद की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। श्रम विभाग कार्यालय में कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना की फाइलें जमा की थीं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एक सप्ताह में भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक भी पेंशन नहीं मिली है। जिसको लेकर वह सोमवार सुबह तहसील पहुंचा और हाथ में तख्ती लेकर धरने पर बैठ गया। तख्ती पर श्रम विभाग हाय-हाय का नारा लिखा था। एसडीएम अवनीश कुमार के पहुंचने पर उसने उन्हें मांग पत्र दिया और शाम पांच बजे के बाद वह घर चला गया। जलील अहमद का कहना था कि वह मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर श्रम विभाग के खिलाफ धरना देगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button