Rampur News: 11 निकायों में 23.33 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
रामपुर। जनपद के स्थानीय निकायों में विकास कार्यों को कराने के लिए डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने 23.33 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्यों को कराने की हरी झंडी दे दी है। 15वें वित्त के तहत अनटाइड ग्रांट में 9.33 करोड़ रुपये और टाइड ग्रांट के तहत 14 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्ताव स्थानीय निकायों की ओर से डीएम को भेजे गए थे। जिनकी स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सौरभ भट्ट को निर्देश दिए हैं कि वह निकाय वार नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में रामपुर नगर पालिका की ओर से 11.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए गए थे। जिस पर डीएम ने मुहर लगा दी। स्वार की ओर से 1.12 करोड़, टांडा की ओर से 1.88 करोड़ रुपये, बिलासपुर की ओर से 1.80 करोड़ 29 लाख रुपये, नगर पालिका परिषद मिलक की ओर से 1.32 करोड़, शाहबाद से 1.39 करोड़ रुपये, केमरी से 1.11 करोड़ रुपये, मसवासी से 62.66 लाख रुपये, सैफनी की ओर से 78.90 लाख रुपये, दढ़ियाल की ओर से 91.18 लाख रुपये तथा नरपतनगर-दूंदावाला की ओर से 66.63 लाख रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे। डीएम ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है।