रामपुर

Rampur News: जिला जज और एसपी ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण

Connect News 24

रामपुर। लखनऊ में गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट में हत्या के बाद कचहरी और कोर्ट परिसर में सतर्कता बरती जा रही है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए आने जाने वालों की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। मेटल डिटेक्टर चैकिंग के बाद ही अधिवक्ताओं और वादकारियों को अंदर जाने दिया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को जिला जज अचल सचदेव और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने एएसपी डॉ. संसार सिंह के साथ कचहरी और कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान भारी फोर्स, डॉग स्क्वाड टीम और एलआईयू की टीम भी साथ रही। निरीक्षण के बाद जिला जज, एसपी, एएसपी और एडीएम बार कक्ष में पहुंचे। यहां पर उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल और पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया।

इस दौरान अधिवक्ताओं से बातचीत कर किसी भी संदिग्ध के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। एसपी अशोक शुक्ला ने बताया कि एहतियात के तौर पर कचहरी और कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button