रामपुर

Rampur News: 95 प्रतिशत अंकों के साथ नागेश्वर और खुशी हाईस्कूल के जिला टॉपर

Connect News 24

रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपी बोर्ड) के हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में रेनबो इंटर कॉलेज चंदपुरा सीकमपुर के छात्र नागेश्वर चौहान और इसी कॉलेज की छात्रा खुशी दिवाकर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाकर जिला टॉप किया है। दोनों ने समान रूप से 600 में से 570 अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 10948 छात्र और 11770 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले का पास प्रतिशत 92.58 रहा है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम आने शुरू हुए। हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में इस बार 14 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। जिनमें छात्रों का दबदबा है। टॉप टेन सूची में 11 छात्र और 3 छात्राएं शामिल हैं। घोषित परिणाम के अनुसार हाईस्कूल में आदर्श कृृषक इंटर कॉलेज किरा के छात्र मोहित कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अंश पांडेय ने संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान पाया है। इन्होंने समान रूप से 600 में से 567 अंक प्राप्त किए हैं। बिहारी लाल इंटर कॉलेज सैदनगर के छात्र राजवीर ने 600 में से 566 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मेधावियों के परिवार में खुशी का माहौल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button