रामपुर

Rampur News: बैक करने के दौरान डंपर चालक ने सो रहे चौकीदार को कुचला, मौत

Connect News 24

मसवासी। बरेली-हरिद्वार फोरलेन मार्ग स्थित मिलक नौखरीद गांव के निकट डंपर बैक करने के दौरान चालक ने निर्माणधीन ढाबे पर सो रहे चौकीदार को कुचल दिया जिससे चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव घर ले गए।

पुलिस चौकी मसवासी अंतर्गत पट्टीकलां का मझरा घोसीपुरा निवासी मेहफूज (50) पुत्र अब्दुल शकूर काफी समय से मिलक नौखरीद निवासी सरदार पिंदी सिंह के फार्म हाउस पर चौकीदारी करता था। बताते हैं कि इसी फार्म हाउस का फोरलेन मार्ग के निकट ढाबे का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार की देर रात मेहफूज निर्माणाधीन ढाबे पर चारपाई डालकर सो रहा था। इसी दौरान फार्म हाउस के चालक ने डंपर को ढाबा परिसर से बैक किया तो टायर ने चौकीदार की चारपाई को चपेट में ले लिया जिसके चलते चौकीदार की कुचलने से मौत हो गई।

मौत की खबर चौकीदार के परिजनों को मिली तो वह कुछ ही देर में रोते-बिलखते आ गए। परिजन ने इत्तेफाकिया हादसा मानते हुए कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव उठाकर घर ले गए। बताते हैं कि संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है जिसके चलते मृतक को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कर दिया गया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां बताई गई हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button