रामपुर

Rampur News: दशहरा आज, रामलीला मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Connect News 24

रामपुर। दशहरा का त्योहार मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में तीन स्थानों पर रावण दहन होगा। साथ ही मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। रावण दहन को लेकर पुलिस प्रशासन प्रशासन सतर्क है। पुलिस ने सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। रामलीला वाले मार्गों पर शाम चार बजे से आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।दशहरा का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन शहर में कोसी मंदिर रोड स्थित रामलीला मैदान, आदर्श काॅलोनी और ज्वाला नगर में रावण दहन होगा। साथ ही मेलों का भी आयोजन किया जाना है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर के साथ ही तहसीलदारों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर भी प्रशासन सतर्क हो गया है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अफसरों को दुर्गा पूजा व दशहरा के मौके पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए प्रयास करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस दौरान नई परंपरा न पड़ने देने के आदेश दिए है। प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ ही सीओ को लगाया गया है। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

कहां कौन मजिस्ट्रेट की तैनाती

स्थान मजिस्ट्रेट

कोसी मंदिर रोड कृष्णवीर सिंह एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

आदर्श काॅलोनी राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर

ज्वाला नगर डाॅ. अभिनीत कुमार, डिप्टी कलेक्टर


कहां कितने बजे होगा रावण दहन

कोसी मंदिर- शाम छह बजे

ज्वाला नगर- शाम 6.30 बजे

आदर्श काॅलोनी- शाम सात बजे

खोला गया कंट्रोल रूम, रखें अपनी बात

रामपुर। प्रशासन ने दशहरा व दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम खोल दिया है। जिलाधिकारी के अनुसार कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खुला रहेगा, जहां पर लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनके अनुसार कंट्रोल रूम के फोन नंबर 7247833311, 9068302632, 0595230404 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां पर पीडब्ल्यूडी के जेई सुनील कुमार पवार की ड्यूटी लगा गई है।


चार बजे से भारी वाहनों का बदलेगा मार्ग

-स्वार रोड पर कोसी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इधर से गुजरने वाले वाहन जिला अस्पताल रोड से बापू माॅल होते हुए गुजरेगें।

– राधा रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से गुजरने वाले वाहन हाईवे से होकर गुजरेंगे।

-ज्वाला नगर में टेक्सटाइल्स काॅलोनी की तरफ भारी वाहन नहीं जाएंगे। यहां से जाने वाले वाहन शाहबाद रोड से गुजारे जाएंगे।

दशहरे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेलों पर पुलिस की नजर रहेगी। महिला पुलिस बल के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। दशहरे को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button