रामपुर

Rampur News: चुनाव प्रचार थमा, अब मतदाताओं की बारी

Connect News 24

रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार की थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आजम खां और स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया तो भाजपा गठबंधन की ओर से अपना दल (एस) के प्रत्याशी की ओर से रोड शो निकाला गया। जिसमें भाजपा और अपना दल (एस) के कई नेताओं ने भाग लिया। उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा।

2022 के विधानसभा चुनाव में स्वार विधानसभा सीट से अब्दुल्ला आजम ने जीत हासिल की थी। 13 फरवरी को 2023 को मुरादाबाद की अदालत ने अब्दुल्ला को 15 साल पुराने छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी खारिज कर दी थी। चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ ही इस सीट पर उपचुनाव कराने का एलान किया था। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल थी। उपचुनाव के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की हुई जांच में तीन निर्दलीय प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। नाम वापसी की आखिरी तिथि 24 अप्रैल थी। नाम वापसी की तिथि के बाद उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में बचे। सभी प्रत्याशियों ने सोमवार की शाम तक प्रचार किया। अब मतदाता अपना फैसला 10 मई को सुनाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button