रामपुर

Rampur News: .पूछताछ के बाद संविदाकर्मी को छोड़ा, हो रही निगरानी

Connect News 24

रामपुर। प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध के शक में पकड़े गए संविदाकर्मी को दो दिन की लंबी पूछताछ के बाद नोटिस तामील कराने के बाद छोड़ दिया गया। उधर, एटीएस की छापे के बाद एलआईयू और स्थानीय पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस पीएफआई में शामिल रहे लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी है। उधर, पूछताछ के बाद छोड़े गए संविदाकर्मी की निगरानी की जा रही है।

प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध के चलते शनिवार को एटीएस ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में छापे मारे थे। एटीएस ने छापे के दौरान विभिन्न जिलों से 70 संदिग्धों को दबोचा था। एटीएस की टीम ने स्वार ब्लॉक में संविदा पर तैनात एक कर्मचारी को भी सिविल लाइन थानाक्षेत्र से पकड़ा था। शनिवार को देर रात तक एटीएस के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की थी। पूछताछ रविवार को भी जारी रही। स्थानीय एलआईयू की टीम ने भी उससे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद रविवार देर रात संविदाकर्मी को अजीमनगर थाना पुलिस को सौंप दिया। देर रात पुलिस ने नोटिस तामील कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। बताया गया है कि संविदाकर्मी से पूछताछ के बाद एटीएस को काफी जानकारी मिली है। इसके चलते कई लोग एटीएस के रडार पर हैं जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है। उधर, एक पखवाड़े के अंदर जनपद में एटीएस और एनआईए की छापे से एलआईयू और स्थानीय पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है। एलआईयू और स्थानीय पुलिस अपने-अपने स्तर से पीएफआई के कार्यकर्ता या उनसे संबंध रखने वालों की जानकारी जुटाने में लगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button