रामपुर

Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में कारपेंटर की मौत

Connect News 24

मिलक । संदिग्ध परिस्थितियों में कारपेंटर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी 45 वर्षीय विजयपाल कारपेंटरी का कार्य करता था।प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह कारपेंटरी का काम करने साइकिल से बृजपुर गांव गया था। शाम 7 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि विजयपाल मृत अवस्था मे बृजपुर का मझरा गांव को जाने बाले रास्ते पर स्थित दुगनपुर के जंगल मे पड़ा था।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।परिजनों ने बताया कि विजयपाल की साइकिल मौके से गायब है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है । मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button