Rampur News: आंधी में बिजली के नौ खंभे गिरने से 25 गांवों की आपूर्ति ठप
खजुरिया। क्षेत्र में रविवार को तेज आंधी के साथ आई बारिश से 11 हजार केवीए की लार्डनों पर कई जगह पेड़ गिर जाने से बेगमाबाद बिजलीघर के तीन फीडरों के नौ खम्भे गिर जाने से बिजली आपूर्ति रविवार को शाम चार बजे से सोमवार पूरे दिन ठप रही। जिससे करीब 25 गांव के ग्रामीण बहुत परेशान रहे।
खजुरिया क्षेत्र में रविवार की शाम करीब चार बजे तेज हवा के साथ आई बारिश ने बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी। तेज हवा और बारिश से 11 हजार की कई लाईनों पर जगह जगह पेड़ गिर गये। जिस कारण अहरो, चन्दपुरा जदीद और खजुरिया फीडर के करीव नौ खंभे गिर गये और विजली की लाइनों की भी बहुत बुरी दुर्दशा हो गई है। जिस कारण तीन फीडरों के करीब 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। रविवार की शाम चार बजे से सोमवार शाम तक लगातार बिद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीण बहुत परेशान हो गये हैं। ग्रामीणों के घर में लगे इन्वर्टर और मोबाईल फोन एवं अन्य उपकरण डिस्चार्ज हो गये हैं। बेगमाबाद विजलीघर के जेई भास्कर गुप्ता ने बताया कि रविवार को तेज हवा के साथ आई बारिश से बिजली की 11 की लाईनों एवं खम्भों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। जिससे विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने के लिए विद्युत कर्मी सुबह से सही करने में लगे हुये हैं। जिसे देर रात तक सही कर विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से चालू करने को कहा है।