रामपुर
Rampur News: 2022 के विधानसभा चुनाव में 1027 लोगों ने दबाया था नोटा का बटन
रामपुर। स्वार विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार थमने के बाद अब प्रत्याशी अपना गुणा-भाग लगाने में जुट गए हैं। हर कोई अपनी क्षेत्रों पर पकड़ का आंकलन करने मे लगा हुआ है। पिछली बार की तरह से इस बार भी अपना दल (एस) और सपा का मुकाबला देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि पिछली बार कम से कम एक हजार से अधिक लोगों ने नोटा को अपना विकल्प चुना था और किसी भी पार्टी पर विश्वास नहीं किया था। संवाद