UP Nikay Chunav: बरेली में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत; 11 मई को मतदान

यूपी नगर निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का मंगलवार को अंतिम दिन है। आयोग के निर्देशानुसार चुनावी जनसभा, नुक्कड़ सभा, रैली व जनसंपर्क आदि शाम पांच बजे थम जाएंगे। लिहाजा, प्रत्याशियों ने अंतिम दिन चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि बरेली जिले में 11 मई को मतदान है।
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी दिशानिर्देश के तहत प्रचार थमने के बाद नगर निगम और निकायों में तैनात जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व स्थानीय थाना पुलिस के माध्यम से प्रत्याशियों की गतिविधि की निगरानी की जाएगी। कहीं भी किसी प्रत्याशी, कार्यकर्ता की ओर से प्रतिबंध का उल्लंघन किया जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने गतिविधियों की कड़ी निगरानी करने को कहा है। इधर, निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण का सोमवार को अंतिम दिन रहा। इस दिन 120 कार्मिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।



