Rampur News: बिजली विभाग का आठ स्थानों पर छापा
रामपुर।बरेली गेट स्थित मदीना मस्जिद मोहल्ले में आठ स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग की टीम ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए कई मोहल्लों में छापेमारी की। इस दौरान नाहिद बिजली घर की टीम ने बरेली गेट स्थित मदीना मस्जिद में चेकिंग की तो पता चला यहां पर घरों में जमीन के अंदर से केबिल लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनो लोग यहा से आठ किलोवाट बिजली चोरी कर चला रहे थे। जिस पर टीम ने एक मीटर तार को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही टीम ने दोनो पर एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में धारा 133 के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए छह लाख का जुर्माना डाला है।