रामपुर

Rampur News: लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर किसान की मौत

Connect News 24

रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के गांव पजइया निवासी किसान हरप्रसाद (58) की बुधवार को लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पजइया गांव निवासी हरप्रसाद बुधवार की शाम खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान चैनपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे लकड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे हरप्रसाद के ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button