रामपुर

Rampur News: कोसी नदी में डूबकर किसान की मौत

Connect News 24

रामपुर। खेत से चारा लेकर गए सूपा गांव निवासी किसान प्रेम सिंह (35) की कोसी नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम शाहबाद सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव निवासी प्रेम सिंह शनिवार को जानवरों के लिए चारा लेने कोसी नदी पार कर खेत पर गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तभी गांव के ही व्यक्ति ने बताया कि प्रेम सिंह को दोपहर के समय कोसी नदी की तरफ देखा था। जिसके बाद प्रेम सिंह के परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने कोसी नदी के किनारे तलाश शुरू की। गांव के गोताखोर की सहायता से प्रेम सिंह का शव रात करीब 10 बजे कोसी नदी में मिला। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम के साथ सीओ केएन आनंद और पटवाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को छोड़ा है। प्रेम सिंह किसानी करके ही परिवार का पालन पोषण करता था।

रपटा पुल पर पैर फिसलने से बुजुर्ग रामगंगा में बहा

सैफनी। थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी मेहंदी (65) रविवार सुबह रामगंगा नदी के पार अपने खेतों की रखवाली के लिए गए थे। शाम को लौटते समय रपटा पुल पर पैर फिसलने से वह बह गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व गोताखोरों ने तलाश शुरू की। सूचना पर सैफनी के थाना प्रभारी अमरपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, घंटों की तलाश के बाद भी बुजुर्ग का पता नहीं चला। एक माह पूर्व इसी गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवक की रपटा पुल पर पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो चुकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button