रामपुर

Rampur News: पशु चराने गए किसान की कोसी नदी में डूबकर मौत

Connect News 24

सैदनगर (रामपुर)।

पशु चराने जंगल गए शौकत नगर निवासी किसान अलाउद्दीन (55) कोसी नदी में डूब गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कई घंटे के प्रयास के बाद बुजुर्ग का शव बाहर निकाला।

शौकत नगर गांव निवासी अलाउ्दीन मंगलवार को पशु चराने के लिए जंगल की ओर गया था। मंगलवार शाम को वह पशु चराकर वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि वह कोसी नदी की ओर चला गया और फिर वह उसमें डूब गया। कोसी नदी में डूबता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए कोशिश की। इस दौरान काफी देर तक उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद देर शाम बुजुर्ग का शव कोसी नदी के गड्ढे में मिल गया। परिवार के लोग घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। बाद में वे शव को लेकर घर चले गए।

नीलगाय से टकराई बाइक चार घायल : सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हकीमगंज निवासी आरिफ पत्नी आसमीन अली, बेटे गुलजार, आरिफ के साथ ससुराल मुंडिया थाना टांडा को जा रहा था। खोद लालपुर रोड खिजरपुर के सामने से नीलगाय भाग कर रोड पर आ गई, जो बाइक से टकरा गई।बाइक टकराने के बाद चारों रोड पर गिर गए और घायल हो गए। राहगीरों ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button