रामपुर

Rampur News: केमरी राइस मिल को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST

शाहबाद। भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता गरज के साथ विभिन्न मांगों से तहसील पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम की अनुपस्तिथि में तहसीलदार से वार्ता कर ग्यारह सूत्री ज्ञापन डीएम के नाम से तहसीलदार राकेश कुमार सोनी को सौंपा गया।

संगठन के किसान कार्यकर्ताओं ने मांगो को लेकर कहा कि संगठन के द्वारा केमरी की बिलाल राइस मिल पर ब्यानवें दिन आंदोलन किया था। इस आंदोलन के दौरान डीएम रामपुर ने एलडीएम को कोर्ट में किसानों की ओर से पार्टी बनने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई आगे नही बढ़ी है। मांग की गई है कि जल्द से जल्द किसानों को उनका रुपया दिलवाने में स्टेट बैंक के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर राइस मिल की पुनः नीलामी पर विचार किया जाए। आगे कहा कि जिलेभर में छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की फसले तबाह हो रही है। किसानों की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। छुट्टा पशुओं के कारण सड़क हादसे बढ़ गए है। उन सभी छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की गई है। राणा मिल द्वारा बाहर से गन्ना मंगवाने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलर प्रत्येक यूनिट से एक किलो राशन कम वितरण कर रहे है। किसानों के बैगेर पूछे ही विद्युत विभाग एक किलो वाट के स्थान पर दो किलो वात का कनेक्शन कर रहे है। जिससे किसानो के उत्पीड़न हो रहा है। किसानो को विरासत व दाखिल खारिज और पैमाइश के नाम पर लेखपाल परेशन करने का आरोप लगाया है। कुछ किसानो की भूमि पर अवैध कब्जे है। उन कब्जो को मुक्त कराने की मांग की गई है। इन सभी मांगो को लेकर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, ब्लॉकध्यक्ष राजकुमार रस्तौगी, अजीत ठाकुर, नासिर हुसैन, राजवीर सिंह, लालता प्रसाद, रामफल, ऊदल सिंह समेत।सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button