रामपुर

Rampur News: बीमा कराकर फसल बर्बादी से बचें किसान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 01 Dec 2023 01:39 AM IST

रामपुर। कृषि भवन कार्यालय से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत सीएचससी बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली को उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार और जिला कृषि अधिकारी नंद किशोर कलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली का मकसद बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करना है। जिससे लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता हो और वे अपनी फसलों का बीमा कराएं। ताकि वह फसल बर्बादी पर नुकसान से बच सकें। रबी सीजन में किसान गेहूं का 1328 प्रीमियम और 88500 बीमित राशि, आलू का 6500 प्रीमियम और 130000 बीमित राशि और सरसों का 1073 प्रीमियम और 71500 बीमित राशि से बीमा करा सकते हैं। बीमा की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अगर किसी किसान को बीमा कराने में समस्या होती है तो वह बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक सुमित सक्सेना से मोबाइल नंबर 8077089323 पर संपर्क कर सकता है। जहां किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रैली के दौरान सीएससी के जिला समन्वयक फैसल शाह खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button