रामपुर

Rampur News: बेटी को करंट से बचाने में पिता की मौत, मां भी झुलसी

Connect News 24

शाहबाद (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में बुधवार रात 11 बजे ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा रही समीक्षा (16) करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने दौड़े पिता रामफूल उर्फ जयसिंह (48) और मां राजमाला (38) भी करंट लगने से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो पर आसपास के लोग आ गए। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामफूल को मृत घोषित कर दिया। समीक्षा और राजमाला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मोतीपुरा गांव निवासी रामफूल उर्फ जय सिंह ई-रिक्शा चलाते थे। बुधवार की रात में जब बिजली आई तो रामफूल की बड़ी बेटी समीक्षा ई-रिक्शा की बैट्री चार्जिंग पर लगा रही थी। तार लगाते समय समीक्षा करंट की चपेट में आ गई। बेटी को बचाने के लिए दौड़े रामफूल को भी करंट लग गया। बेटी और पति को करंट की चपेट में देखकर राजमाला भी दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। अन्य बच्चों के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और तुरंत मेनलाइन का तार हटाया।

तीनों को गंभीर हालत में शाहबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामफूल को मृत घोषित कर दिया। राजमाला और समीक्षा का उपचार शुरू कर दिया। सूचना पाकर शाहबाद कोतवाली पुलिस भी रात में सीएचसी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामफूल ने अपने पत्नी के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ा है। वह ई-रिक्शा चालकर परिवार का पालन पोषण करते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button