Rampur News: बेटे की गिरफ्तारी पर पिता को हार्ट अटैक, गंभीर
टांडा (रामपुर)।
बेटे से थाने में पुलिस द्वारा पूछताछ होती देख 55 वर्षीय पिता तस्लीम को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से जिले के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
नगर निवासी तस्लीम (55) का रिश्तेदार से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर उसके रिश्तेदार ने उसके बेटे नदीम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस युवक के घर पूछताछ के लिए पहुंची। आरोप है कि पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई और उसके साथ पूछताछ करने लगी। वहीं अपने बेटे नदीम के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर तस्लीम भी कोतवाली पहुंच गया। जहां पर उसने अपने बेटे के साथ पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ देखी, जिसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया। तस्लीम को दिल का दौरा पड़ने पर पुलिस कर्मी और उसका बेटा नदीम तस्लीम को लेकर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
तस्लीम की स्थिति गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। क्षेत्राधिकारी ओमकार नाथ शर्मा ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि तहरीर पर पुलिस युवक से पूछताछ करने गई पिता और पुत्र में से कोई भी कोतवाली नहीं पहुंचा। उधर, घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है जिसे देखते हुए कोतवाली में विभिन्न थानों से पुलिस बुला कर एकत्र कर ली गई है।


