रामपुर

Rampur News: कुट्टू के आटे के साथ ही मुनक्का और बादाम के सैंपल भरे

Connect News 24

रामपुर।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को छह सैंपल भरे। इनको जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने नवरात्र के लेकर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापे मार कार्रवाई कर रही है। अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की देखरेख में टीमों ने बुुधवार को पटवाई में स्थित मुस्ताक के अरहान किराना स्टोर से मुनक्का व बादाम का एक-एक नमूना, शाहबाद स्थित अशोक की दुकान से कुट्टु का आटा का एक, मिलक स्थित महेंद्र किराना से साबूदाना का एक नमूना और रवि कुमार की शिव किराना स्टोर से मूंगफली दाना का एक नमूना, ज्वालानगर में स्थित सुनील कुमार की घनश्याम दास किराना स्टोर से सिघांडा का आटे का नमूना लिया।

साथ ही बरेली गेट स्थित अलीम खां के केला पकाने वाले प्लांट अलीम फूट सप्लायर का निरीक्षण किया। मौके पर कटे-फटे 10 किलो केला भी नष्ट कराया गया। इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूनें संग्रहीत करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अभिहित अधिकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किए जाएंगे। दूसरी ओर मोबाइल वैन प्रयोगशाला से कम्पोजिट विद्यालय अजीतपुर में 135 विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके बाद ज्वालानगर बाजार में आम जनमानस तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक करने के लिए लगभग 21 खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गई। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्यसुरक्षा अधिकारी रामप्रताप, अशोक कुमार, मनोज कुमार, राहुल शुक्ला, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button