रामपुर

Rampur News: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक बरी

Connect News 24

रामपुर। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक और भाजपा नेता यूसुफ अली को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। आचार संहिता के उल्लंघन का यह मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 2012 में विधानसभा चुनाव में युसूफ अली बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। उन पर आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके बैनर व पोस्टर सरकारी भवनों व बिजली के खंभो पर लगे हुए थे, जिस पर कोतवाली में तैनात दरोगा जय प्रकाश त्यागी ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कई सुबूत पेश किए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से आरोपों को झूठा बताया गया। अधिवक्ता महबूब अली पाशा ने बताया कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद साक्ष्य के अभाव में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट शोभित बंसल ने पूर्व विधायक युसूफ अली को बरी कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button