रामपुर

Rampur News: जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पर सहकारी समिति की जमीन कब्जाने का आरोप

Connect News 24

रामपुर। मनकरा किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने ग्राम पंजाबनगर निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर समिति की दीवार तोड़कर ईंटें आदि सामग्री गायब करने और समिति की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।शुक्रवार की दोपहर मनकरा किसान सेवा सहकारी समिति पंजाबनगर के प्रबंध निदेशक महेश कुमार मौर्य और सभापति हरनेक सिंह एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता ने कुछ भूमि समिति के लिए दान दी थी। आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने फर्जी तरीके से आरोप पत्र को खारिज कराकर समिति की दीवार तोड़ दी और ईंटें आदि अपने कब्जे में कर लीं।

उनका यह भी आरोप है कि समिति की भूमि पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा कर एनएचएआई से करीब एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी ले लिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी समिति कर्मियों के खिलाफ निजी राइस मिल खरीद कर फर्जी तरीके से धान की खरीद करने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी वह जांच करेंगे। वह उक्त मामले की भी निष्पक्ष तरीके से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button