Rampur News: नन्हे हत्याकांड में सीडीआर से सुलझ सकती है गुत्थी

रामपुर। नन्हे हत्याकांड की गुत्थी छह दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है। पुलिस की तफ्तीश में सीडीआर से कई लोगों की पोल खोल सकती है। हत्याकांड में सीडीआर से कई अहम चीजें पुलिस के हत्थे लगी है।सोमवार सुबह को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नन्हे (40) का शव रक्तरंजित हालत में एक किलोमीटर दूर नज़दीकी दूसरे गांव जाहिदपुर स्थित कब्रिस्तान के निकट घूरे पर पड़ा हुआ मिला था। घटना के बाद रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी पहुंचे थे। इसके बाद शाहबाद थाने से तीन टीमें और एक सर्विलांस टीम का गठन कर दिया गया। चारों टीम में हत्याकांड गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई हैं, लेकिन कई दिन बाद पुलिस गुत्थी नहीं सुलझा पाई है।
सर्विलांस टीम को मिले सीडीआर से कई की पोल खोल सकती है। सीडीआर से हत्या की कड़ी से कड़ी जुड़ सकती है। सीओ अतुल कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस हत्यकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।