रामपुर

Rampur News: छह साल में नहीं बना कूड़ा निस्तारण केंद्र, बैठाई जांच

Connect News 24

रामपुर। शहजादनगर में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण छह साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया, जिस पर अब डीएम जांच बैठा दी गई है। डीएम ने इसको लेकर कमेटी का गठन किया है। साथ ही 10 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद द्वारा शहजादनगर में बनवाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्लांट तक का संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा 2017 से चल रहा प्लांट निर्माण का काम अभी भी अधूरा है। इस पर अधिशासी अधिकारी ने डीएम को बताया कि सड़क नगरीय सड़क सुधार योजना के अंन्तगत बनायी जा रही है।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, ईओ, परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस यूनिट-18 द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्राप्त धनराशि द्वारा किए गए कार्य की जांच के लिए समिति गठित कर दी। डीएम ने 10 दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान प्लांट के अंदर कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा तौलने की यूनिट कार्य भी पूरा नहीं मिला। प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही यूनिट का कार्य पूर्ण कराएं। साथ ही कूड़े से उत्पन्न वेस्ट के निस्तारण के लिए कोई निर्माण यूनिट नहीं मिली। इस पर वेस्ट निस्तारण के इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड से संपर्क कर जल्द कनेक्शन लें और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्लांट के संचालन के लिए जनरेटर की व्यवस्था करें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सौरभ भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button