रामपुर

Rampur News: बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत

Connect News 24

रामपुर। बच्चों के साथ खेत पर गई आयशा (6) को सड़क पार करते समेत बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के ग्राम मैनी और आदपुर के संपर्क मार्ग पर हुआ। गांव निवासी रियासत खान की पुत्री आयशा खान अपनी बड़ी बहन हाशमी एवं पड़ोसी बच्चों के साथ अपने खेत पर गन्ना लेने के लिए गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने आयशा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आयशा बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि पांच बच्चों में सबसे छोटी थी। इसी साल उसका एडमिशन कराया गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button