Rampur News: भाई से मोबाइल को लेकर हुए विवाद में युवक ने पीया कीटनाशक
रामपुर। घर में मोबाइल को लेकर हुए दो सगे भाइयों में विवाद के कारण एक भाई ने मोबाइल तोड़ दिया तो दूसरे भाई ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा-करेथी गांव में मंगलवार सुबह को घर में मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पहले दोनों सगे भाइयों में तीखी नोकझोंक हुई। विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई का मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया तो दूसरे भाई ने गुस्से में आकर घर में रखी फसल कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत चिंताजनक है।
जहर खाने से युवक की मौत
सैफनी। जहर खाने से नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घर में दंपती के बीच घरेलू कलह चल रहा था। घरेलू कलह के चलते युवक ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सोमवार को हालात बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान सोमवार रात को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही मंगलवार सुबह को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद