रामपुर

Rampur News: किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हुआ हवन पूजन

Connect News 24

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक स्वर्गीय किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के विकास भवन गेट के पास स्थित प्रदेश कार्यालय पर हवन किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इसके बाद तहसील में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम सेकिसानों की समस्याओं फसलों के नुकसान का मुआवजा, लोक निर्माण सिंचाई विभाग के कार्यों की जांच, गन्ना भुगतान और कुपोषित बच्चों को एफपीओ द्वारा बांटी जा रही पोषण किट की जांच कराने की मांग की गई। इस दौरान नदीम खान, मोहम्मद मुस्तकीम, नलसिंह यादव, ठाकुर अनिल सिंह, हाफिज अय्यूब, राजपाल सिंह, यामीन खां, मदनलाल लौधी, इकरार अहमद, जुल्फेकार अली मौजूद रहे।

उधर, तहसील सदर के कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष नईम प्रधान की अध्यक्षता में किसान मसीहा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। प्रमुख जिला प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबा हमेशा सादगी से जीवन व्यतीत किया किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भारतीय किसान यूनियन का गठन किया। जीवन भर किसानों के लिए संघर्ष किया तथा कई बार जेल गए वाह बड़े बड़े आंदोलन कर किसानों की लड़ाई लड़ी इन आंदोलनों से उन्होंने एवं देश वा प्रदेश की सरकारों को हिला कर रख दिया। जहां बाबा टिकैत का हुक्का रख जाता था तो बड़े-बड़े नेता एवं अधिकारी कांप उठते थे। मुराद खा, सदीक अली, शाकिर अली, विनोद यादव, रामबाबू, ओम सिंह यादव, मोहम्मद तालिब समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button