रामपुर

Rampur News: विद्यालय में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

Connect News 24

रामपुर। सैदनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगलिया आकिल के कंपोजिट विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल को गंदगी फैली मिली। विद्यालय में रंगाई-पुताई का काम भी नहीं हुआ था। इस पर प्रधानाध्यापक का जून माह का वेतन रोकते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से गतवर्ष एवं वर्तमान वर्ष में प्राप्त/व्यय धनराशि की आख्या मांगी गई है।

ओडीएफ प्लस घोषित हो चुकी इस ग्राम पंचायत का मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को निरीक्षण किया। गांव में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं खराब मिलीं। दोपहर में 12.10 बजे तक महज तीन मरीजों को देखा गया था। यहां पर तैनात सीएचओ डॉ. विजय कुमार बिना अवकाश के अनुपस्थित मिले। गांव के लोगों ने सीएचओ की शिकायत करते हुए कहा कि यहां पर उन्हें स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित सीएचओ का एक दिन का वेतन काटते हुए जून माह का वेतन रोकने के आदेश सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को फोन पर दिए। पंचायत सचिव से कहा कि पंचायत भवन एवं विद्यालय के पास बनाए जा रहे खेल मैदान को विद्यालय से लिंक कराया जाए। जिससे सभी को इसका लाभ मिले। ग्राम पंचायत में मनरेगा की कार्य प्रगति खराब मिलने पर इस वर्ष कम से कम 20 कार्य कराने के निर्देश जारी किए। गांव में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर आरआर सेंटर का उपयोग करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने गांव के लोगों संग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button