रामपुर

Rampur News: दरोगा ने टैक्सी स्टैंड पर कार चालक के मारा थप्पड़

Connect News 24

बिलासपुर। नगर के टैक्सी स्टैंड के कार चालकों ने बुधवार को कोतवाली के एक दरोगा पर टैक्सी स्टैंड में पहुंचकर बिना वजह परेशान करने के उद्देश्य से खड़ी गाड़ियों के फोटो खींचने का विरोध करने पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर टैक्सी स्टैंड के वाहन चालकों ने दरोगा के खिलाफ विरोध स्वरूप हंगामा शुरू कर दिया। इस वीच दरोगा ने कोतवाली फोन करके और पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने से पहुंचने से पहले ही सभी वाहन स्वामी मौके से खिसक लिए और मामले की शिकायत पालिकाध्यक्ष से की। बाद में पालिकाध्यक्ष ने मामले को निपटाने की बात कही है।

बुधवार की दोपहर नगर में नैनीताल हाईवे स्थित टैक्सी स्टैंड पर तमाम कार व अन्य वाहन चालक अपने वाहनों समेत मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली का एक दरोगा टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा। आरोप है कि दरोगा ने टैक्सी स्टैंड के अंदर खड़ी गाड़ियों की नंबर प्लेटों के फोटो खींचने शुरू कर दिए। इस बात का कुछ टैक्सी चालकों ने यह कहते हुए विरोध करना शुरू कर दिया कि उनके वाहन सही तरीके से खड़े हें, ऐसे में उनका कसूर क्या है। आरोप है कि दरोगा ने एक टैक्सी चालक को कई थप्पड़ जड़ दिए जिससे टैक्सी चालकों में रोष पैदा हो गया और दोनों पक्षों के मध्य विवाद पैदा होने लगा। मामला बढ़ता देख दरोगा ने कोतवाली फोन करके फोर्स भेजने को कहा। लोगों कहना है कि इससे पहले की फोर्स मौके पर पहुंचती कि सभी टैक्सी चालक अपने वाहनों समेत कार्रवाई के डर से खिसक लिए। बाद में टैक्सी चालकों ने पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि वह लोग नियमानुसार हाईवे से काफी अंदर टैक्सी स्टैंड के अंदर गाड़ियों को लेकर खड़े थे। कोतवाली के आरोपी दरोगा ने बेवजह उन्हें परेशान किया है और उनके साथ बदसलूकी की है। पालिका अध्यक्ष ने संबंधित दरोगा से फोन पर बात की। बाद में दोनों पक्षों के मध्य आपसी गलतफहमी होने की बात कहते हुए विवाद का निपटारा कर दिया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य आपकी गलतफहमी पैदा हो गई थी, जिसे निपटा दिया गया है। जबकि, कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button