रामपुर

Rampur News: दंगल में इरफान ने भूरा पहलवान को दी शिकस्त

Connect News 24

रामपुर। घोसीपुरा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अखाड़े में इरफान पहलवान ने बदायूं के दातागंज के भूरा पहलवान को चित कर दिया। इसके बाद विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।घोसीपुरा गांव स्थित अखाड़े में दूसरे दिन दूर-दराज़ से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। नोएडा से दंगल में आए मुख्य अतिथि लीलू प्रधान और नासिर खान ने दंगल के आयोजक को 31 हजार रुपये दिए। दंगल की शुरुआत शोएब और ताहिर के बीच कुश्ती से हुई। इस कुश्ती में शोएब ने ताहिर को चित कर दिया। अगली कुश्ती सरफराज और नबी आलम के बीच हुई। जिसमें नबी आलम ने सरफराज को धूल चटा दी।

उसके बाद रुड़की के शिवम और खरक के जीशान के बीच हुई कुश्ती में जीशान ने शिवम को चित किया। गुल मोहम्मद और अमन के बीच हुई कुश्ती में गुल मोहम्मद ने बाजी मारी। घोसीपुरा के फैजान और नवाबगंज के हमीद के बीच हुई कुश्ती में फैजान ने जीत दर्ज की। आलिम और कलुआ के बीच हुई कुश्ती में आलिम ने जीत दर्ज की। अगली कुश्ती कुलदीप यादव और आरिफ अली के बीच हुई। इस कुश्ती में कुलदीप ने आरिफ अली को हराया।

सुबोध पहलवान और मंजीत यादव के बीच हुई कुश्ती में मंजीत यादव ने जीत दर्ज की। नबी आलम और सूर्य पहलवान के बीच हुई कुश्ती में नबी आलम ने परचम लहराया। किशनपुर के रिजवान और लालूवाला के यासीन पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। जीते हुए सभी पहलवानों को सम्मानित किया गया।

दंगल देखने आए दर्शकों ने भी पहलवानों को इनाम दिया। इस मौके पर आयोजक मुराद अली, पूर्व प्रधान पति मुराद हुसैन, इकरार अहमद, भारत सिंह यादव, महेश शर्मा, माही शर्मा, सतपाल यादव, गुल मोहम्मद, नासिर घोसी, नासिर अहमद आदि उपस्थित रहे। दंगल के आयोजक मुराद अली ने बताया कि यह दंगल लंबे समय से दीपावली पर हो रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button