Rampur News: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव ने मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का लिया जायजा
रामपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को कड़ी निगरानी में संपन्न हुईं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। जिसमें 1172 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं वक्फ के संयुक्त सचिव गुलाब सिंह ने शनिवार को केंद्रों पर पहुंचकर मदरसा की परीक्षा का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रूप में शुचिता के साथ होती मिली।
संयुक्त सचिव ने शहर में राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में पहुंचकर चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का जायजा लिया। यहां पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली। पहली पाली में 174 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तलब है कि जनपद में छह केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।


