रामपुर

Rampur News: ज्वालानगर, शाहबाद गेट और पहाड़ी गेट इलाके में चार घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

रामपुर। शहर में ज्वालानगर,शाहबाद गेट और पहाड़ी इलाके में बृहस्पतिवार को दोपहर में 12 से चार बजे तक बिजली गुल रही। इससे काफी तादाद में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसके पीछे विभागीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों में आई खराबी के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। मौजूदा समय में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहे हैं। एक वजह यह भी है कि इस समय जो ट्रांसफार्मर लगे हैं उनकी क्षमता काफी कम है। इसके लिए विभागीय कार्रवाई के तौर पर ट्रांसफार्मर को अधिक क्षमता का लगाने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी भी कई मोहल्लों में बढ़ी क्षमता के ट्रांसफार्मर लग नहीं सके हैं।

गर्मी के मौसम एक तरफ बिजली चोरी काफी अधिक बढ़ गई है तो वहीं ओवरलोड की वजह से भी परेशानी आ रही है। खास बात यह है कि ओवरलोड और बिजली चोरी मिलाकर कुल लाइन लॉस 34.33 प्रतिशत इस समय हो रहा है। इनमें मोहल्ला शाहबाद गेट, ज्वालानगर और पहाड़ी गेट पर खासतौर पर इस समय में ट्रांसफार्मर बेकार हो रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड और बिजली चोरी की वजह से इनमें आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। इस समय शहर के अंदर अधिकांश मोहल्लों में ट्रांसफार्मर 33 केवीए के लगाए गए हैं। इन ट्रासंफार्मरों से कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई आ रही है। जिसमें गर्मी आने पर एसी, फ्रिज और कूलर 24 घंटे लोगों के घरों चलाए जा रहे हैं। जिस वजह से भी लोड बढ़ रहा है। वर्कशॉप की अगर बात करें तो यहां पर रोजाना 13 से 14 ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। जिनको सही कराया जा रहा है, लेकिन शहर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर ही इनको बदला भी जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button